फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करें कर्मचारी : डीपीआरओ

Mon, 04 Mar 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वित्तीय वर्ष के आखिर में पंचायती राज विभाग पिछड़ी योजनाओं को बेहतर करने के लिए सख्त हो गया है। रविवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, डीपीआरसी सभागार में कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई। जहां कई योजनाओं का खाका खींचते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए कहा गया। जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बैठक में उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों का ब्यौरा लिया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, टेंडर कोटेशन, आरआरसी सेंटर आदि के बारे में समीक्षा हुई। बैठक में पूरे जिले से पंचायत सचिव, कंप्यूटर आपरेटर, ब्लॉक समन्वयक, कंसल्टिंग इंजीनियर व अन्य कर्मचारी एकत्र हुए।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि विभाग कई योजनाओं में बहुत पीछे है। जिसमें मुख्य रूप से वित्त आयोग का धन खर्च, ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित करने, पंचायत विकास इंडेक्स, पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रगति खराब है। इन सभी योजनाओं में बेहतर प्रगति के लिए जानकारी दी गई। इस मौके पर डीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार रुद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें