फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीवन में अपनाएं सदाचार व परोपकार

Sun, 22 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेटुआ के बंदोइया में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मनुष्य के जीवन में धन और वैभव से अधिक महत्व अच्छे संस्कारों और सत्कर्मों का है। श्रीमद्भागवत कथा व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने, माता-पिता का सम्मान करने और दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा देती है। इसके प्रसंग जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सही राह चुनने की सीख देते हैं। ये बातें शनिवार को भेटुआ ब्लॉक के बंदोइया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पहले दिन प्रवाचक शिवेश शास्त्री ने कहीं।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सत्य, सदाचार और परोपकार को अपनाना चाहिए। भगवान की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। जरूरतमंदों की सहायता, बड़ों का सम्मान और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी भक्ति का ही स्वरूप है। मनुष्य को अहंकार और बुराइयों का त्याग कर विनम्रता अपनानी चाहिए।

उन्होंने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य को अपने जीवन और कर्मों का आत्ममंथन करने का अवसर मिलता है। अच्छे विचार और संस्कार ही परिवार व समाज को सही दिशा देते हैं। इस मौके पर मुख्य यजमान प्रधानाचार्य उमेश चंद्र त्रिपाठी, शीला त्रिपाठी, अभिषेक कुमार त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, अंकिता, कमलेश द्विवेदी, हिमांशु पांडेय, अंजनी मिश्र, रसिक तिवारी, आशीष तिवारी और मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें