फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 24 घंटे के बाद भी पटरी पर नहीं लौटी बिजली व्यवस्था

Sat, 08 Jun 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में आंधी के 24 घंटे बाद भी बिजली समस्या से गांव जूझ रहे हैं। टूटे बिजली पोल व तार में से अभी तक सिर्फ 50 फीसदी कार्य ही पूरा हो सका है। शुक्रवार को भीषण गर्मी व उमस में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की तड़के चार बजे तेज आंधी से पूरे जिले की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। जिले भर में करीब 90 बिजली खंभे टूट कर गिर गए थे। भारी संख्या में पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिरने से जगह-जगह तार भी टूट गए।
ऊर्जा निगम की ओर से बृहस्पतिवार से बिजली लाइन सही करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद भी शुक्रवार तक लाइनें ठीक नहीं हो सकी हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि ज्यादातर कार्य पूरा कर लिया गया है। कुछ रिमोट एरिया का कार्य ही बाकी रह गया है। शीघ्र ही सभी जगहों पर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिन बीतें, नहीं चालू हो पाई 15 गांवों की बिजली
फुरसतगंज (अमेठी)। रविवार सुबह आई आंधी से फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र के 15 गांवों की बिजली लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी। ग्राम पंचायत मोहैया केसरिया के पुरे ईश्वरी बक्स, पुरे हनुमत व आधा गांव केसरिया, सरवन ग्राम पंचायत के पूरे साधन सिंह, रामदयाल, काली बक्स, तरौना पंचायत के पूरे बंधन, बाबा का पुरवा, खालिसपुर पंचायत के पूरे हिंगा, पूरे चाहा, खालिसपुर, पूरे लल्ला, पूरे शहरी, एफडीडीआई चौराहा आदि बिजली न आने से परेशान हैं।
केसरिया आधे गांव में बिजली आई पर वोल्टेज ज्यादा होने से उपभोक्ताओं का पंखा, कूलर, मोबाइल चार्जर, इनवर्टर व बल्ब जलकर खराब हो गए। जेई महेश पांडेय ने बताया कि बड़े गांवों की लाइन ठीक कर दी गई है। जहां ट्रांसफार्मर गिरे हैं या खंभे टूट गए हैं, वहां पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें