फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार घंटे ठप रही 14 फीडरों की बिजली आपूर्ति

Thu, 15 Aug 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज बिजली उपकेंद्र के मरम्मत कार्य की वजह से बुधवार की सुबह चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान 14 फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर से लेकर गांव तक के उपभोक्ता परेशान रहे। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन


बुधवार को गौरीगंज स्थित 132 केवी मेन उपकेंद्र पर जंपर टाइटनिंग एवं मेंटिनेंस संबंधी कार्य की वजह से सुबह पांच बजे 33 केवी गौरीगंज तहसील, अमेठी, एचएएल, ममता स्टील, जामो, गौरीगंज ग्रामीण, बरनाटीकर, बहोरखा, पीठीपुर, मुसाफिरखाना तहसील, बेनीपुर तहसील, हतवा, मलिक मुहम्मद जायसी हॉस्पिटल व कौहार फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सुबह बिजली कटौती से शहर से लेकर गांव तक के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। सबमर्सिबल नहीं चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। टंकी का पानी समाप्त होने के बाद कई लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए पूर्व में जारी सूचना के अनुसार कटौती गई थी।
विज्ञापन

इनसेट
लोड बढ़ते ही गुल हो जाती बिजली आपूर्ति
सिंहपुर (अमेठी)। सेमरौता उपकेंद्र पर चार फीडर हैं। इनमें मऊ, दहिगांव, मैंझार व इन्हौना फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से 15 हजार बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। उपभोक्ता बृजेश, संतोष, विजय, सोहन, जसवंत, सुदर्शन का कहना है कि लोड बढ़ते ही बिजली चली जाती है। बिजली महज आठ से दस घंटे मिल पाती है। मौसम अनुकूल होने पर पर्याप्त बिजली मिलती है। मंगलवार व बुधवार को रोस्टिंग के नाम पर कटौती जारी रही। इस बाबत प्रभारी अवर अभियंता अमित मौर्य ने बताया कि जितनी बिजली मिलती है, उतनी उपलब्ध कराई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें