फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कल चार घंटे गुल रहेगी सात उपकेंद्रों की बिजली

Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी के गुंगवाछ स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के लोगों को 25 अक्तूबर को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। इस दिन उपकेंद्र को लेकर मरम्मत का कार्य होना है। ऐसे में क्षेत्र की करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसी दशा में क्षेत्र की करीब तीन लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। इसको लेकर विद्युत उपकेंद्रों के साथ बड़ी व छोटी विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य होना है। ऊर्जा निगम की ओर से जिले के गुंगवाछ स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 132 केवी मेन बस, जंफर टाइटनिंग व मेंटीनेंस का कार्य 25 अक्तूबर को कराया जाएगा। विद्युत पारेषण खंड, सुल्तानपुर के अधिशासी अभियंता रवि कुमार यादव ने मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले उपभोक्ताओं को सतर्क किया है।
मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत उपकेंद्र ठेंगहा, भादर, खेरौना, भादर स्थित कनोडिया सीमेंट फैक्टरी, पीपरपुर, बडगांव व रामगंज स्थित एसएलएमजी बेवरेज की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। एक्सईएन रोहित सिंह ने बताया कि विद्युत पारेषण खंड सुल्तानपुर के अधिशासी अभियंता की ओर से मरम्मत कार्य के लिए पत्र जारी किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान सात उपकेंद्रों की करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें