अमेठी सिटी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को छह घंटे बिजली बाधित रहेगी। औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत के कार्य किए जाने हैं जिससे औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 16, 20 व 21 के कमरौली, अशरफगढ़, उतेलवा, पूरे गरवर में नौ घंटे बिजली बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि रोड नंबर चार स्थित उपकेंद्र की मरम्मत के चलते सुबह नौ से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।