फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एमआरएफ सेंटर के संचालन में फंसा बिजली का विवाद

Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर पालिका परिषद की ओर से तैयार मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र ) बिजली कनेक्शन के विवाद में फंसा हुआ है। पालिका की ओर से एक बार कनेक्शन की पूरी धनराशि जमा की जा चुकी है, अब दोबारा से ऊर्जा निगम ने सवा लाख रुपये जमा करने को कहा है। पूरे प्रकरण में नगर पालिका का कहना है कि बजट मिलने के बाद धनराशि जमा की जाएगी। दो निकायों के बीच के अभी तक कूड़ा प्रबंधन का काम गड़बड़ाया हुआ है। नगर पालिका की ओर से हर माह सैंकड़ों टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। कूड़े से प्लास्टिक अलग करने का कार्य सेंटर से होना है।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर का संचालन नहीं होने से कूड़ा निस्तारण का काम नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह का कहना है कि बिजली कनेक्शन के बाद एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू हो सकेगा।
नगर पालिका एमआरएफ सेंटर में कनेक्शन देने के लिए मई माह में ही ऊर्जा निगम की ओर से 1.64 लाख रुपये का स्टीमेट बनाया गया था, धनराशि भी जमा कर दी गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि पहले बनाया गया स्टीमेट रिवाइज किया है। अब 1.26 लाख रुपये नए सिरे से जमा करना है।
विज्ञापन


जेई ने की थी गलती: एक्सईएन
ऊर्जा निगम कार्यालय गौरीगंज के अधिशासी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि पहले के जेई की ओर से गलती हो गई थी। अब बकाया धनराशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें