फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र के पीठीपुर बिजली उपकेंद्र के गांव गोसाईगंज में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। भीषण गर्मी में बिजली कटौती एवं आपूर्ति बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ अंधाधुंध विद्युत कटौती शुरू हो गई है वहीं लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव गोसाईगंज व बाजार में बिजली आपूर्ति को लेकर ट्रांसफार्मर लगा है। पांच दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया। उपभोक्तओं को पांच दिनों से इस भीषण गर्मी में परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी, अशोक मिश्र, राम प्रवेश तिवारी, पप्पू शुक्ल, अशोक दुबे, अशोक बरनवाल, मयंक, सियाराम, योगेंद्र कुमार व जितेंद्र आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव व बाजार के लोगोंं ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जल्द बदला जाएगा ट्रांसफार्मर
गांव में लगे ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना मिली है। वर्कशॉप से बात की गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
अमर जीत, एसडीओ अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें