फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली के झटकों से लोगों की उड़ी नींद

Sun, 19 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही। रात में आठ घंटे से अधिक की कटौती और दिनभर ट्रिपिंग ने शहर से गांव तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जिला मुख्यालय समेत कई उपकेंद्रों पर रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे उमसभरी गर्मी होने से लोगों की नींद उड़ गई। सुबह आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट गहरा गया, जबकि दिन में बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज, कारोबार और खेतों की सिंचाई प्रभावित रही।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम सात बजे बिजली गुल हुई जो रात 9:53 बजे बहाल हुई। करीब एक घंटे बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई और रात दो बजे के बाद बिजली आई। इसके बाद भोर 4:46 बजे फिर बिजली चली गई जो सुबह 7:26 बजे बहाल हुई। टिकरिया फीडर से रात में करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही।


मुसाफिरखाना उपकेंद्र से शाम 6:52 बजे बिजली गुल हुई जो रात 9:32 बजे बहाल हुई। दादरा फीडर के रिसाल का पुरवा में सर्विस केबल गिरने से रात 9:50 बजे मुख्य आपूर्ति फिर ठप हो गई और रात 12:05 बजे बहाल हुई। शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रात में करीब छह घंटे कटौती रही और दिन में भी बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन



जामों उपकेंद्र से शुक्रवार रात 8:45 बजे बिजली जाने के बाद रात 12 बजे बहाल हुई। शनिवार सुबह 5:30 बजे फिर आपूर्ति बाधित हुई जो सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। भादर के पीपरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार से रात में मुश्किल से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है।


जायस उपकेंद्र के कई गांवों में हर घंटे ट्रिपिंग होती रही। संग्रामपुर के पीठीपुर पावर हाउस से जुड़े करीब 150 गांवों में शुक्रवार रात छह घंटे बिजली नहीं रही। पनियार पावर हाउस क्षेत्र में चार चरणों में पांच घंटे से अधिक कटौती हुई। जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता और अमेठी उपकेंद्र क्षेत्रों में रात में सात घंटे तथा दिन में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।


स्थानीय स्तर पर नहीं हो रही कटौती
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल के निर्देशों के अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय स्तर पर अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। जहां लोकल फाॅल्ट आ रहा है, वहां मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें