फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में पुलिस तैनात

Sun, 29 Sep 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव में 15 सितंबर की रात हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की शनिवार को उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। मामले में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन



गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव स्थित शक्तिपीठ दुर्गन भवानी धाम स्थित शिव मंदिर के पुजारी गोरखनाथ गिरी और गांव के ही विपुल सिंह में किसी बात को लेकर 15 सितंबर को विवाद हो गया था। विवाद के बाद विपुल ने अपने साथियों के साथ गोरखनाथ के घर धावा बोल कर फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में गोरखनाथ की बुजुर्ग मां राजकुमारी गोली लगने से जख्मी हो गई थीं। गोरखनाथ गिरी व उनकी पत्नी घायल हो गई थीं।

इस मामले में छह नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने चार लोगों को जेल भेजा था। घायल राजकुमारी की लखनऊ में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। राजकुमारी की मौत की सूचना पर गांव में फोर्स तैनात की गई है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत होेने की जानकारी मिली है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें