फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Wed, 05 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पांडेयगंज के पास शनिवार को ई रिक्शा की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान लखनऊ में मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के पूरे लदई तिवारी मजरे बूबूपुर गांव निवासी सालिकराम यादव (65) शनिवार को साइकिल से घर लौटते समय पांडेयगंज के पास ई रिक्शा की चपेट में आने से घायल हो गए थे। घायल सालिकराम का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। देर शाम तक गांव शव पहुंचने की उम्मीद है।


सालिकराम की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सालिकराम की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






बहू आने से पहले खुद संसार से विदा हो गए सालिकराम
सालिकराम के छोटे बेटे संदीप का विवाह तय है। मार्च में होने वाले विवाह की तैयारियां परिवार में चल रही हैं। छोटे बेटे के विवाह की तैयारियां करते हुए सालिकराम ने कई सपने पाले थे, लेकिन बहू लाने से पहले उनकी मौत हो गई। सालिकराम के चार पुत्र जय सिंह, हरिभान, प्रदीप व संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। सालिकराम की मौत के बाद पत्नी रामदुलारी बेसुध हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें