फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मारपीट में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Sat, 17 Aug 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के सादीपुर चौराहे पर चाय की दुकान पर हुई मार-पीट में घायल गाजनपुर निवासी बुजुर्ग की उपचार की दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस दर्ज केस में धारा बढ़तौरी करते हुए नामजद को गिरफ्तार में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र निवासी दिलीप सिंह (62) की आठ अगस्त को सादीपुर स्थित चाय की दुकान पर सादीपुर गांव निवासी नितिन सिंह ने लाठी-डंडों से पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल दिलीप की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करवाया था। हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने दिलीप को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
दिलीप के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। लखनऊ में पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचे की संभावना है। एतिहातन गांव में फोर्स में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसओ तनुज पाल ने बताया कि उपचार के दौरान दिलीप के मौत की सूचना मिली है प्रकरण में पहले से ही केस दर्ज था। जिसे सुसंगत धाराओं में तब्दील कर जांच की जा रही है। नामजद युवक की गिरफ्तारी में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें