फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पशु शाला में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग, मौत

Mon, 17 Jun 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र के चिटुहला गांव में रविवार को एक बुजुर्ग का शव पशुशाला में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मचा गया। थाना क्षेत्र के चिटुहला गांव निवासी रामअवध सिंह (50) शनिवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने गए थे। रविवार सुबह जब वह नहीं दिखाई पड़े तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मकान के पास स्थित पशुशाला में लगे हुक के सहारे रामअवध सिंह का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने मृतक के भतीजे अखिलेश प्रताप सिंह की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। प्रथम दृष्टया जांच में फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। यदि परिजन कोई तहरीर देते है तो केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें