फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Tue, 23 Jul 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र इन्हौना में लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलौली गांव के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। घायल बुजुर्ग को फौरन बाराबंकी जिले के सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल व कार्रवाई की।
विज्ञापन


इन्हौना थाना क्षेत्र के अशरफपुर मजरे अंगुरी गांव निवासी शिव बालक (68) रविवार की देर शाम साइकिल से इन्हौना बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के निकट एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग की साइकिल में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट होने पर 108 एंबुलेंस से बाराबंकी जिले के सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाराबंकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इन्हौना थाने की पुलिस का कहना है कि वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें