फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आपसी विवाद में लाठियों से पीटकर बुजुर्ग पिता की हत्या

Tue, 29 Oct 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजार शुकुल इलाके में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते एक पुत्र ने बुजुर्ग पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दूसरे पुत्र ने भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के महोना पश्चिम गांव निवासी रामनाथ पासी (70) का रविवार देर रात बड़े पुत्र से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नाराज पुत्र मनोज ने बुजुर्ग पिता पर लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी बाजार शुकुल ले कर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में मृतक के दूसरे पुत्र रामभवन ने बड़े भाई मनोज के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया कि पारिवारिक विवाद होने पर मनोज ने पिता रामनाथ को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस कारण उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



तीसरी पत्नी से विवाद करने पर रोकना पड़ा भारी
परिजनों के अनुसार हत्यारोपी पुत्र मनोज पहले ही दो शादी कर चुका है। दोनों ही पत्नियों के साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं था। इस कारण घर में अक्सर झगड़ा व मारपीट होती रहती थी। परेशान होकर दोनों पत्नियां एक के बाद मनोज को छोड़ कर चली गई थीं। इसके बाद मनोज ने तीसरी शादी कर ली। तीसरी पत्नी के साथ भी वह कल मारपीट कर रहा था। इसका विरोध करने पर ही मनोज का विवाद बुजुर्ग पिता से होने लगा और गुस्से में उसने पिता को पीटकर मार डाला।


मातम में बदली दीपावली की तैयारी
मृतक रामनाथ के परिवार में पत्नी सपना के अलावा चार बेटे रामकेवल, राम भवन, बैजनाथ व आरोपी मनोज हैं। रामनाथ के दो पुत्र दूसरे जिलों में काम करते हैं। घर में परिजन दीपावली की तैयारियों में व्यस्त थे। लेकिन रविवार की रात शुरू हुए विवाद के बाद बुजुर्ग पिता की हुई हत्या से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। रामनाथ की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें