फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात जिला प्रशासन को जहां कोरोना के 75 नए मरीज मिले वहीं शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की लखनऊ के मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 75 नए मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 557 तो मृतकों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से शुरू कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला अब बड़ा रूप अख्तियार कर चुका है। शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित बाजार शुकुल ब्लॉक के मवैया रहमतगढ़ निवासी एक बुजुर्ग (64) मौत हो गई। उनको लखनऊ के मेयो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
बृहस्पतिवार रात आई रिपोर्ट में सिंहपुर व पड़ोसी जिला सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक के एक-एक, शाहगढ़, जामो व बाजार शुकुल ब्लॉक के दो-दो, तिलोई व बहादुरपुर ब्लॉक के तीन-तीन, भादर व भेटुआ के चार-चार, अमेठी ब्लॉक के पांच, जगदीशपुर ब्लॉक के नौ, मुसाफिरखाना ब्लॉक के 11 व गौरीगंज ब्लॉक के सर्वाधिक 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मिले मरीजों में 52 की एंटीजन, 21 की आरटीपीसीआर व दो की ट्रूनॉट मशीन से जांच की गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1,777 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,207 ठीक हो चुके हैं तो 13 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 557 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें