फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालती नदी में डूबकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शौच के लिए शनिवार सुबह घर से निकला एक बुजुर्ग पैर फिसलने से मालती नदी के चेकडैम में डूब गया। इसकी जानकारी तब हुई जब परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। दो घंटे बाद बुजुर्ग का शव नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी शिवलाल (72) शनिवार सुबह मालती नदी के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह मालती नदी में बने चेक डैम में जा गिरे। काफी देर तक शिवलाल घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तब पतापुर गांव के किनारे मालती नदी के चेक डैम में उनका शव उतराता दिखा।
परिवारीजनों ने संग्रामपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव डैम से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शिवलाल कई साल से घर में अकेले रहते थे। कुछ महीनों से वह अस्वस्थ भी थे। उनकी पत्नी करीब 15 साल से मायके में रहती है। अन्य परिजनों ने मृतक की पत्नी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें