फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Sat, 30 Nov 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेतारपुर मोड़ के पास डिवाइडर पार कर रहा साइकिल सवार बुजुर्ग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायल बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार सवार वित्त एवं लेखाधिकारी व उनके ममेरे भाई को निजी अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने के इटहरा गांव निवासी हरिकेश बहादुर लखीमपुर खीरी में बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी (एफएओ) के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने ममेरे भाई बाबू राम निवासी बैजलपुर प्रतापगढ़ के साथ कार से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र में तेतारपुर मोड़ पर कार डिवाइडर पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए पलट गई।


गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार अब्दुल खालिक (70) निवासी पूरे चितई थाना जामो को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल कार सवार वित्त एवं लेखाधिकारी व उनके ममेरे भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार वित्त एवं लेखाधिकारी चला रहे थे। हादसे के दौरान कार सवार लोग सीट बेल्ट लगाए थे।
विज्ञापन


दोनों के एयरबैग भी खुल गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे कराते हुए सड़क के एक तरफ लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई मो. शमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगदीशपुर (अमेठी)। घर से मुकदमे के सिलसिले में साइकिल से सुल्तानपुर जाने के लिए निकले अब्दुल खालिद निवासी पूरे चितई थाना जामो की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेगम तहरुल निशां बेसुध होकर गिर पड़ीं। खालिक के सभी पांचों बेटे मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अली, अली हसन, गुलाम रसूल, नूर मोहम्मद रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस में रहते हैं। सूचना पाकर सभी घर के लिए निकले हैं। घर में बहू शहनाज बानो, कैसर जहां, कमर जहां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के समय खालिक की एक बहू जैनब मायके में थी। एक अन्य बहू रेहाना मुंबई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें