फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पालिका गेट पर धरने पर बुजुर्ग दंपती

Fri, 01 Mar 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। नगर पालिका कार्यालय गेट पर बृहस्पतिवार को चौधराना मोहल्ला निवासी दृष्टिहीन बकरीदी (60) और पत्नी रूबी (55) के साथ धरने पर बैठ गए। बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि उन्हें पेयजल की परेशानी है। लगातार शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बिना पेयजल की परेशानी दूर हुए वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। बुजुर्ग दंपती के धरने पर बैठ होने के सूचना अधिशाषी अधिकारी रवींद्र मोहन को हुई तो उन्होंने ने पाइप लाइन बिछवा कर जलापूर्ति सुविधा से लाभान्वित करने का भरोसा दिलाते हुए दंपती को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें