फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज आएंगी आठ और रोडवेज बसें, मिलेगी राहत

Wed, 15 May 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। चुनाव ड्यूटी से परिवहन निगम की अब बसें वापस आनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को आठ और बसें वापस होनी हैं। इसको लेकर बसों का रूट निर्धारण करने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी डिपो में कुल 42 बसें हैं। इसमें से 20 बसें चुनाव में लगाई गईं थीं। जिससे कई रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चार चरणों का चुनाव हो गया है तो बसों की वापसी शुरू हो गई है।
पहले दस बसें वापस आ गई थी, अब बुधवार को आठ और बसें आनी है। इन बसों को आजमगढ़, प्रयागराज रूट पर चलाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि रूट बनाया जा रहा है। बसों के आते ही परिवहन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें