फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यक्ति को गलत दिशा में ले जाता है अहंकार

Sun, 28 Dec 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मनुष्य का जीवन सेवा, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने से ही सार्थक बनता है। जो व्यक्ति अपने आचरण को धर्म और सदाचार से जोड़ लेता है वही समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। ये बातें प्रवाचक कृष्णानंद महाराज ने शनिवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन कहीं।
विज्ञापन



संग्रामपुर के ठेंगहा पूरे हरिवंश स्थित मैरिज लॉन में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान प्रवाचक ने प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सेवा, त्याग और कर्तव्य पालन का उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रभु राम ने अपने आचरण से यह स्पष्ट किया कि सच्चा नेतृत्व जनकल्याण से जुड़ा होता है।



प्रवाचक ने कहा कि अहंकार व्यक्ति को गलत दिशा में ले जाता है, जबकि सेवा और करुणा से समाज में सम्मान मिलता है। प्रभु श्रीराम का जीवन यह संदेश देता है कि प्रत्येक परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर बने रहना चाहिए। सत्य और संयम से ही जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के प्रति दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन ही सच्ची भक्ति है। संयम, अनुशासन और सद्भाव अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है। इस मौके पर गार्ड मिश्र, अरविंद मिश्र, गोपी तिवारी, मनोज मिश्र, विजय तिवारी, अवनीश मिश्र, धीरेंद्र शुक्ल, अनुभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें