फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोटे अनाज के खाने से बीमारियों से मिलेगा निजात

विज्ञापन
मेले में मशीन का अवलोकन करते डीएम सीडीओ
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में खरीफ उत्पादन गोष्ठी, जनपद स्तरीय मिलेटस कार्यक्रम के साथ ही मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने फीता काटकर किया। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने व श्री अन्न के फायदे बताए गए। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नतिशील खेती करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने व खेती करने सीख दी। मोटे अनाज से होने वाले फायदे बताए। कहाकि मोटे अनाज के सेवन से मोटापा, सुगर सहित कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए आज विश्व स्तर पर मिलेट्स की खेती पर जोर दिया जा रहा है। किसान मेले में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने किसानों से कहाकि जिले में कृषि निवेशों की कोई कमी नहीं हो पाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में प्रोत्साहित किया।
उप कृषि निदेशक डाॅ. लाल बहादुर यादव ने मिट्टी के स्वास्थ्य एवं उसकी गुणवत्ता को बनाए रखने के संबंध में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई। किसान मेले में जिले के लगभग 1100 किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ-साथ कई अन्य विभागों उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, इफको, सिंचाई, सहकारिता, नहर आदि के अधिकारियों ने स्टाल लगाकर संचालित योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। डीएम, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने स्टालों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

किसान मेले में कई प्रगतिशील किसानों ने भी खेती किसानी से जुड़े अपने विचार साझा किए एवं श्री अन्न मोटे अनाज को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम से कम करने की अपील किया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जेपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड 41 धर्मेंद्र वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरि ओम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें