फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्वस्थ रहने के लिए लें संतुलित आहार

Thu, 24 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के बेनीपुर स्थित एकीकृत आयुष चिकित्सालय में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के बेनीपुर स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय समेत सभी 18 अस्पतालों में बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बेनीपुर में आयोजित संगोष्ठी में स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर चर्चा की गई। चिकित्सकों ने लोगों को आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बदलती जीवनशैली में उचित खानपान, दिनचर्या का पालन कर स्वस्थ रहा जा सकता है। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने आयुर्वेद को भारतीय चिकित्सा परंपरा की समृद्ध विरासत बताते हुए इसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सीएमएस डॉ. अफरोज तुफैल, डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दीपेंद्रनाथ मलिक और डॉ. प्रियंका मलिक ने स्वस्थ रहने के संतुलित आहार, नियमित योग-व्यायाम और उचित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। वहीं 25 शैया आयुर्वेद अस्पताल में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने आयुर्वेद का महत्व बताया।
विज्ञापन


दवा खिलाने संग बच्चों को कराया योगाभ्यास
शाहगढ़। कौहार स्थित प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वर्ण प्राशन, योग एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। करीब 80 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दवा खिलाई गई। प्रभारी डॉ. अनामिका श्रीवास्तव ने दिनचर्या की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक राजेश कुमार दुबे ने बच्चों को पद्मासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन समेत विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें