फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रक्षाबंधन पर बहनों की राह आसान

Fri, 28 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी बस स्टाप पर परिवहन निगम की बस में बैठी महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। रक्षाबंधन पर बहनों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी की है। महिलाओं और बेटियों के लिए 27 अगस्त की सुबह छह बजे से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई। अमेठी डिपो में बृहस्पतिवार को 2830 महिलाओं और 1712 सहयात्रियों ने निशुल्क सफर किया।
विज्ञापन



महिला यात्री के साथ परिवार का एक सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकता है। यह सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे तक कुल 66 घंटे जारी रहेगी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले डिपो से 45 बसों का संचालन किया गया। अमेठी से लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और आसपास के कस्बों की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ रही।

सीट पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते डिपो प्रशासन की ओर से बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुविधा के लिए बसों का पर्याप्त संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बसें फुल होने पर निजी वाहनों का सहारा
रोडवेज बसों में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। बस अड्डे और प्रमुख चौराहों के आसपास निजी वाहन सवारियों की तलाश में खड़े दिखाई दिए। प्रभावती और नीलम ने बताया कि त्योहार पर घर पहुंचना जरूरी है। रोडवेज बस में सीट नहीं मिलने पर मजबूरी में अधिक किराया देकर निजी वाहन से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें