फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर ई रिक्शा चालक की मौत

Tue, 11 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के कटरा लालगंज वार्ड निवासी कमलेश यादव (40) का शव सोमवार सुबह टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फिलहाल अब तक मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन



कमलेश रविवार को ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक कमलेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। पता नहीं चला तो कमलेश के पिता रामआसरे सोमवार दोपहर गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने टिकरिया के पास ई रिक्शा चालक का शव मिलने की बात बताई।


इसके बाद पुलिसकर्मियों संग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रामआसरे ने शव की पहचान बेटे कमलेश के रूप में की। रामआसरे ने बताया कि फिलहाल पुत्र का किसी से कोई विवाद नहीं था। हादसा कैसे हो गया, समझ में नहीं आ रहा है। गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजन अभी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें