फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में दुर्गेश व भाषण में आस्था ने मारी बाजी

Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल अफुइया में मिशन प्रबोधन के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल अफुइया में मंगलवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास व सृजनात्मकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताएं हुईं। सामान्य ज्ञान, भाषण, रंगोली और निबंध लेखन जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान में दुर्गेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्या और रियांशी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान साझा किया, जबकि सोहिल खान तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में आस्था सिंह ने विषय प्रस्तुति, भाषा शैली और आत्मविश्वास के आधार पर निर्णायकों को प्रभावित किया। जान्हवी तिवारी को दूसरा व मीनाक्षी को तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में रियांशी की रचना को प्रथम स्थान मिला। जान्हवी तिवारी को दूसरा व दिव्या को तीसरा स्थान प्रदान किया गया।


निबंध लेखन में लाडली ने विषय की गहराई और प्रस्तुति कौशल से प्रथम स्थान हासिल किया। आल्पा ने दूसरा और विकास कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राबिया की देखरेख में सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। शिक्षक अनिल प्रताप सिंह और सौरभ कुमार तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें