अमेठी। जायस चौराहे पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से डंपर ने ठोकर मार दी। इससे बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।
रविवार की सुबह जायस चौराहे पर सुल्तानपुर डिपाे की रोडवेज बस खड़ी थी। तभी नसीराबाद की ओर से आए डंपर ने बस में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस खड़ी होने के कारण यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस वाहनों को थाने लेकर आई। एसओ देवेेंद्र सिंह का कहना है कि किसी को चोट नहीं आई थी। वहीं, सुल्तानपुर के एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय का कहना है कि जानकारी मिली है। चालक से बात की जा रही है।