फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डंपर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अमेठी थाने के खेरौना गांव निवासी गुड्डू वर्मा उर्फ जगजीवन वर्मा शुक्रवार को पत्नी संज्ञा वर्मा के साथ बाइक से रिश्तेदारी जायस जा रहा था। रास्ते में गौरीगंज थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर बाबूगंज बाजार के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर संज्ञा वर्मा (35) की मौत हो गई।
घायल गुड्डू वर्मा को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गुड्डू वर्मा के पिता राम सुधारे वर्मा ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि गुड्डू वर्मा ने हेलमेट पहना था, जिससे वह सुरक्षित है। जल्द ही डंपर को चालक समेत पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें