फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भीषण गर्मी से ग्राम चौपाल में शिकायत कर्ताओं का टोटा

Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठ। ब्लाॅक के लोनियापुर व उमापुर गाना पट्टी में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजित हुई। भीषण गर्मी के चलते फरियादियों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन

उमापुर गानापट्टी में 11 तो लोनियापुर में अर्चना और अनीता ने पीएम आवास नहीं मिलने की शिकायत की। नोडल अधिकारी एडीओ सहकारिता मुईजुल्ला और एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चना को आवास देने व अनीता का सूची में नाम होने के चलते, लक्ष्य आने पर आवास देने के लिए कहा गया है।
जबकि, भेटुआ ब्लाक के भेटुआ और राजापुर कल्याण में आयोजित चौपाल में एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार ने पंचायत सचिव के साथ जनसुनवाई की। चौपाल में आई 10 शिकायतों में से छह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से संबंधित रहीं, जिसमें छह आवास, दो पेंशन और दो शौचालय से संबंधित रही। आवास की वेटिंग लिस्ट में नाम न होने के कारण शिकायतकर्ताओं को अगले सर्वे तक इंतजार करने के लिए कहा गया। अन्य चार का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गंगापुर और उत्तरगांव में ग्राम चौपाल लगी। गंगापुर में सचिव विजय पाल और प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश सिंह की मौजूदगी में लगी चौपाल में नौ शिकायतें रही। वहीं, उत्तर गांव में एडीओ पंचायत हरिशंकर व प्रधान राजमोहन यादव की मौजूदगी में लगी चौपाल में 12 शिकायत आईं। सभी का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें