फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज बारिश से दुकानों में घुसा पानी, दफ्तरों के परिसर लबालब

Sat, 10 Aug 2024 06:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामो में सड़क पर बना जलभराव
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पिछले तीन दिनों से कई चक्रों में हुई बारिश अब आफत बनने लगी है। शुक्रवार को हुई तेज बरसात से सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से कुछ दुकानों में पानी भर गया। शहर की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। पानी से धान की फसलों को फायदा हुआ है लेकिन खरीफ की अन्य फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। हालांकि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। जिले में 49.2 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई है।
विज्ञापन


बारिश ने बिगाड़ दी शहर की सूरत
अमेठी सिटी। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को हुई बारिश ने गौरीगंज शहर की सूरत बिगाड़ दी। शहर के तहसील रोड से होकर जीजीआईसी मार्ग, स्टेशन मार्ग, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। यही हाल ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजरी सड़क का रहा।
सबसे अधिक दिक्कत सब्जी मंडी, चौक बाजार में हुई। यहां सड़कें कीचड़ से सन गई। हालांकि लोगों को बरसात से गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

खेत खलिहानों में भरा पानी
अमेठी। शुक्रवार हुई दोपहर एक बार फिर मौसम ने करवट ली। बारिश से खेत खलिहान लबालब हो गए। शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कार्यालय परिसरों समेत मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया।
जलभराव की समस्या तहसील, थाना, ब्लॉक, जूनियर हाई स्कूल, पशु अस्पताल, सीएचसी, रामलीला मैदान, एसडीएम, सीओ आवास, एसडीएम कॉलोनी, गंगागंज, तोप खाना मोहल्ला, ककवा रोड पर भी दिखी। ककवा रोड पर बने फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी। इनसेट

तहसील व बस स्टेशन मार्ग पर भरा पानी
मुसाफिरखाना (अमेठी)। शुक्रवार दोपहर हुई बरसात से तहसील व बस स्टेशन परिसर पानी से लबालब हो गया। नालियों की सफाई नहीं होने से तहसील, तहसील रोड, बस स्टेशन में पानी जमा होने लगा। कुछ ही देर में बस स्टेशन, तहसील, तहसील रोड की दुकानों में पानी घुसने लगा। बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वही तहसील रोड के दुकानदारों के साथ तहसील आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


पालिका दफ्तर में भरा पानी
जायस (अमेठी)। बारिश से नगर पालिका कार्यालय का परिसर पानी से डूब गया। कार्यालय जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौलवी कला गांव में सड़कें जलमग्न हो गईं। जगदीशपुर मार्ग पर बनी दुकानों में पानी भरे होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात से हुए जलभराव से लोग परेशान रहे।

उड़द, मूंग के साथ सब्जी की फसलों को नुकसान की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के अध्यक्ष व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि लगातार तीन दिनों में कई चक्रों में हुई बारिश से धान की फसल की फसल को फायदा है। हालांकि खरीफ की अन्य फसलों उड़द, मूंग, अरहर, तिल को अधिक पानी से नुकसान होगा। सब्जियों की खेती को भी अधिक पानी से नुकसान होगा। तोरई, नेनुआ, लौकी, करेला की फसलें खेत में पानी भरे रहने से सड़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें