फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नशे में धुत फौजी ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस से भी अभद्रता

Sun, 01 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो थाना क्षेत्र में अवकाश पर आए एक फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर महिला से छेड़खानी की। मामले की सूचना पाकर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। उसे थाने लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी सैनिक अजय तिवारी अवकाश पर है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात अजय तिवारी कस्बे के एक गांव पहुंचा और शराब के नशे में धुत होकर महिला से छेडछाड़ करने लगा। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। इसकी सूचना पर जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनसे भी वह अभद्रता करने लगा। मामला बढ़ता देख दलबल संग थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।


किसी तरह उसे काबू कर थाने ले गए। थाने में भी वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करता रहा। महिला और बीट दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी फौजी अजय तिवारी को जेल भेज दिया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें