फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नशे में धुत दबंगों ने ढाबे पर किया हंगामा

Tue, 31 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। जामो थाना क्षेत्र के गोगमऊ स्थित ढाबे पर शराब के नशे में धुत दबंगों ने रविवार की रात हंगामा किया। तोड़फोड व संचालक की पिटाई कर फरार हो गए। इस मामले में दो पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए दूसरे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन




उमराडीह गांव निवासी सूरज सिंह गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर गोगमऊ के पास ढाबा संचालित करते हैं। रविवार की रात कार सवार दो युवक होटल पर पहुंचे। शराब के नशे में पहले भोजन का ऑर्डर दिया। जब तक भोजन तैयार होता कि कहा कि भोजन नहीं करेगे। सूरज ने कहा कि बन गया है तो खराब होगा। इसी बात से नाराज दोनों ने सूरज की पिटाई करते हुए ढाबे पर कुर्सी संग अन्य सामान तोड़ दिया और वाहन सहित फरार हो गए।


इसके बाद सूरज ने थाने पहुंचकर सरमे गांव निवासी अजय पासी व मोनू मिश्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मोनू को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि अजय की तलाश में संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें