फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ड्रोन निगरानी से बढ़ेगी सुरक्षा

Tue, 30 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी) । राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान निदेशक सुधीर कुमार सिन्हा ने सोमवार को ड्रोन सुविधा प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। कहा कि देश में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को लेकर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान में इसका उपयोग तेल और गैस औद्योगिक निगरानी, आग और जोखिम प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तथा अन्वेषण और पूर्वेक्षण के लिए किया जायेगा। ये ड्रोन 500 मीटर की ऊंचाई पर तथा 5 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भर सकते हैं। ड्रोन वर्षा में भी उड़ान भर सकते हैं तो निगरानी दृश्यता एवं 3-डी दृश्यता का उपयोग करते हुए डाटा उपलब्ध कराएगा।

संस्थान के छात्रों को इस ड्रोन की मदद से शोध कार्य करने में काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर संस्थान के सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें