अमेठी। डीआरएम डॉ. मनीष थपलियाल और नोडल अधिकारी राहुल कुमार ने शनिवार शाम अमेठी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। यहां पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को लेकर रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अमृत भारत स्टेशन से होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। शनिवार को केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ला, अंजनी सिंह, राम प्रकाश मिश्र, विषुव मिश्र व सौरभ पांडेय के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया। रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण के बारे में जानकारी हासिल की।