फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Wed, 28 Feb 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पिछले दो दिन से बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से किसान चिंतित हो गए। मौसम विभाग की माने तो आगामी 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। फरवरी माह में दिन-प्रतिदिन बदल रहे मौसम से बीमारी के साथ फसलों पर खतरा बढ़ रहा है।कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरके आनंद की माने तो बूंदाबांदी या बरसात तक ठीक है, लेकिन तेज हवा चलती है तो इससे फसल बिछ जाएगी, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के चलते जिले का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ हो गया। किसान रामबरन, सरयू प्रसाद, रामदीन व शकील ने बताया कि बूंदाबांदी ने उन्हें चिंता में डाल दिया था। यदि बरसात तेज होती और तेज हवाएं चल जाती तो उनकी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें