फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बस स्टॉप के पास से टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए शुक्रवार को चालकों व परिचालकों ने प्रदर्शन किया। एआरएम काशी प्रसाद के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन



रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक रोडवेज बस अड्डे से एक किलोमीटर की परिधि में प्राइवेट टैक्सी स्टैंड का संचालन नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद नगर पंचायत की तरफ से दुर्गापुर रोड, अमेठी-सुल्तानपुर रोड, अमेठी-किठावर रोड, मुंशीगंज रोड, अमेठी-गौरीगंज रोड पर प्राइवेट टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा है।



सबसे ज्यादा दिक्कत सुल्तानपुर रोड पर है, जो स्टैंड डिपो के बेहद करीब संचालित किया जाता है। चालकों ने कहा कि सात दिनों में अगर स्टैंड नहीं हटा तो सभी चक्का जाम करेंगे। सूचना मिलते ही एआरएम काशी प्रसाद ने चालकों व परिचालकों को समझाकर मामले को शांत कर बसों का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें