मुसाफिरखाना। फोरलेन हाईवे बाईपास पर बृहस्पतिवार भोर करीब तीन बजे दो वाहनों की भिड़ंत में डीसीएम चालक मोहम्मद शाहनवाज (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सुल्तानपुर जिले के सैफुल्लागंज के निवासी हैं। मुसाफिरखाना के पास तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे वाहन से भिड़ गई। आसपास के लोगों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।