अमेठी सिटी। संजय गांधी अस्पताल परिसर में संचालित कैंसर इंस्टीट्यूट विभाग की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संजय गांधी अस्पताल के विभिन्न विभागों के साथ क्षेत्र से अलग-अलग टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम संयोजक कैंसर विभाग के सीईओ विनीत नाकरा ने कहा कि खेल भावना से खेला गया खेल सदैव उच्च मानसिकता का परिचय देता है। पुरुष एकल प्रतियोगिता में डॉ. विनीत नाकरा प्रथम, डॉ. अभिमन्यु द्वितीय व सर्वेंदु तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला एकल प्रतियोगिता में प्रतीक्षा प्रथम, डॉ. अपूर्वा द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष युगल प्रतियोगिता में मोहम्मद रजिक व अमन लाल की जोड़ी प्रथम, राहुल व अभिजीत की जोड़ी द्वितीय व डॉ. विनीत नाकरा और डॉ. ए जैन की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
महिला पुरुष युगल जोड़ी में डॉ. सुधा शुक्ला व डॉ. राहुल समद्दर की जोड़ी प्रथम, डॉ. धर्मेंद्र मिश्र व डॉ. मनस्विनी पांडेय की जोड़ी द्वितीय और डॉ. अभिमन्यु व डॉ. अपूर्वा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर एडमिन मैनेजर सुरेश सिंह राजपूत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।