फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डॉ. लोहिया ने समाज में समानता के लिए किया संघर्ष

Mon, 13 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। क्रांतिकारी चिंतक व समाजवादी आंदोलन के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर रविवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके समाजवादी विचारों, संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाज में समानता और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं कि हम समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर दिलाने का प्रयास करें। राजेश मिश्र ने कहा कि डॉ. लोहिया के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को बेहतर दिशा देनी होगी। इस दौरान अरशद अहमद, गुंजन सिंह, दीपाली सिंह, उदय प्रताप सिंह, दीपू तिवारी आदि मौजूद रहे।



वहीं अमेठी के आवास विकास कॉलोनी परिसर स्थित विधायक महराजी प्रजापति के कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा नेता अरुण प्रजापति ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भारत को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से मुक्ति के लिए जीवनभर संघर्ष किया। इस दौरान महावीर कश्यप, संदीप श्रीवास्तव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें