अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोहरान मजरे बाहापुर गांव निवासी सुनीता पुत्र बालादीन ने बताया कि 2023 वर्ष में उसकी शादी मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रानी कटरा मजरे मनीरामपुर गांव निवासी दिलीप से हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज दिया था। कम दहेज मिलने की बात पर पति के अलावा जेठ, जेठानी, देवर, सास व ससुर पर प्रताड़ना व जलाकर मार देने की धमकी देने सहित कई आरोप लगाए। आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला के साथ बाहर रह रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।