फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 27 घंटे देरी से पहुंची डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Sat, 23 Nov 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पिछले कुछ दिनों से गौरीगंज होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन बिगड़ गया है। हालत यह है कि बुधवार की रात आने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 27 घंटे विलंब से शुक्रवार भोर 3:26 बजे आई। वहीं, बृहस्पतिवार को आने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 100 घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह 8:38 बजे पहुंची। मुंबई स्पेशल सहित कई अन्य ट्रेनों के संचालन में भी विलंब हुआ।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दिल्ली-वाराणसी के बीच प्रतिदिन अप व डाउन में संचालित होने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली से चलकर बुधवार रात 23:26 बजे आने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 3:26 बजे आई। इसी तरह बृहस्पतिवार को दिल्ली से रवाना होकर रात गौरीगंज आने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से शुक्रवार सुबह 8:26 बजे गौरीगंज पहुंची। दोनों ट्रेनों के गौरीगंज आने में महज पांच घंटे का अंतर रहा।


बृहस्पतिवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को निरस्त करने के बाद भी उसके संचालन में सुधार नहीं हुआ। यह ट्रेन शुक्रवार को करीब चार घंटे की देरी से गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त आनंद विहार-दानापुर डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर बाद 3:31 बजे गौरीगंज पहुंची। आनंद विहार-मालदा टाउन, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेनें दो घंटे विलंब से रहीं।
विज्ञापन



वहीं, इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे से देरी से चलीं। आनंद विहार-जयनगर तीन घंटे, मुंबई-वाराणसी अप व डाउन चार घंटे देरी से अमेठी आई। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे के कारण विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें