फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज निरस्त रहेगी डाउन काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस

Wed, 21 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरा और घनी धुंध के कारण रेल परिचालन लगातार प्रभावित बना हुआ है। बुधवार को वाराणसी जाने की योजना बना रहे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा। इस कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भी ट्रेनों की आवाजाही सामान्य नहीं हो सकी। हरिद्वार-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जबकि लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े तीन घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी दिक्कत हुई। गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे और आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। वाराणसी से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। इससे कई यात्रियों ने मजबूरी में जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करना पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें