फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही डाउन जनता एक्सप्रेस, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
टिकरिया। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर बुधवार को देहरादून-वाराणसी के बीच संचालित डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं प्रयागराज पैसेंजर साढ़े चार घंटे देरी से गौरीगंज आई। इससे यात्रियों को परेशानी की सामना करना पड़ा। जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को हुई। पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से संगम पहुंचकर गंगा स्नान व दर्शन करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। वेटिंग हॉल में प्रतीक्षा करने की व्यवस्था की गई है। अधिकांश यात्री ऑनलाइन एप की मदद से ट्रेन की स्थिति देख कर स्टेशन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें