फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, तीन घायल

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में ट्रक हाईवे पर पलट गया और उसमें लदा लहसुन हाईवे पर बिखर गया। हादसे में बस व ट्रक चालक और एक यात्री घायल हो गया।
विज्ञापन



मेरठ के फिलावदा नगला के रहने वाले मोहम्मद कासिम निजी डबल डेकर बस से बृहस्पतिवार को सवारी लेकर बिहार के रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह बाजारशुकुल से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 55 पर गेरावा गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ट्रक से टकरा गई। लोगों ने हादसे में घायल बस में सवार दिल्ली रोहणी निवासी रंजीत मिश्रा व ट्रक चालक औरैया के बिधूना उदयपुर के रहने वाले पिंटू को अस्पताल पहुंचाया।


बस पर सवार रंजीत कुमार ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी से बस पर बैठे थे। उन्हें गोरखपुर जाना था। रंजीत ने बस चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। कई बार मना किया, लेकिन चालक नहीं माना और हादसा हो गया। रंजीत ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि बस चालक के नशे में होने की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। हादसा बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में हुआ है, ऐसे में कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें