फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 24 घंटे मौजूद रहेंगे चिकित्सक, स्वास्थ्य महकमे ने की तैयारी

Thu, 31 Oct 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल ​स्थित बर्न वार्ड। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली पर्व पर अप्रिय घटना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है। विभाग ने सभी चिकित्सकों के अवकाश रद्द करते हुए मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है। दीपावली के दिन 24 घंटे की इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सकों व कर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी के अलावा अन्य सभी चिकित्सक ऑनकाल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। उन्हें किसी भी समय अस्पताल में बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह की ओर से सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य अधिकारियों को इमरजेंसी में सभी प्रकार की दवाइयां, ऑक्सीजन व उपकरण पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखों आदि से झुलसने वालों के लिए बर्न वार्ड के अलावा अन्य वार्ड भी संरक्षित करने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीज किसी तरह से परेशानी न हों। इसके अलावा सभी चिकित्सकों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। एंबुलेंस 102 व 108 को 24 घंटे क्रियाशील रहने का निर्देश जारी किया गया है।

10 मिनट में पहुंचेंगे अस्पताल
सीएचओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी चिकित्सक ऑनकाल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में उनको 10 मिनट में अस्पताल पहुंचना होगा। इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रखने और दो-दो चिकित्सकों के मौजूद रहने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। 10 बेड का बर्न वार्ड तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


12 बजे तक चलेगी ओपीडी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पर्व काे लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पूरी तैयारी है। चार बेड का बर्न वार्ड व 20 शैय्या का एक अन्य वार्ड आरक्षित किया गया है। शिफ्टवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। पर्व के दिन 12 बजे तक ओपीडी भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें