फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मारपीट के आरोपी गिरफ्तार न हुए तो डॉक्टर-फार्मासिस्ट करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल को मृत घोषित करने के बाद साथ आए लोगों ने चिकित्सक व फार्मासिस्ट से मारपीट की थी। अब इनकी गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग तेज हो गई। शुक्रवार को प्रोविजनल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले बैठक कर डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए 24 घंटे में गिरफ्तारी व अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। शुक्रवार को कालीपट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन

गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को सड़क हादसे में घायल जामो थाने के संभई गांव निवासी पवन कुमार (30) की मौत हो गई तो गौरीगंज थाने के पूरे बान सिंह वार्ड निवासी चंदन (20) को गंभीर हालात में चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। सड़क हादसे में घायल को मृत घोषित करते के बाद हंगामा मच गया। साथ आए लोगों ने डॉक्टर पीताबंर रजक व फार्मासिस्ट प्रमोद मौर्या के साथ मारपीट की। इस मामले में गंगाधर टिकरिया के अरुण कुमार मिश्र, अमित मिश्र, खजुरी के बब्लू तिवारी के खिलाफ डॉ. पीतांबर कनौजिया की तहरीर पर केस दर्ज किया था।
बैठक के बाद ज्ञापन सौंप 24 घंटे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने, अस्पताल परिसर में स्थाई पुलिस चौकी बनाने, डॉक्टर पीतांबर को सुरक्षा प्रदान करने और सभी अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. प्रदीप तिवारी व डॉ. पीके उपाध्याय समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें