फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में, इलाज के लिए भटके मरीज

Sat, 04 May 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर जांच करते हुए।
विज्ञापन
फोटो संख्या-08,09 अमेठी सिटी। डाॅक्टरों की वीआईपी ड्यूटी होने से शुक्रवार को मरीजों का दर्द और बढ़ गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में महज एक फिजिशियन के भरोसे मरीजों के उपचार किया गया। मरीज जल्दी दिखाने की होड़ में लगे रहे। जबकि हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। आलम यह रहा कि तीन बजे तक ओपीडी संचालित हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। नौ बजे तक मरीजों की भारी भीड़ जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी, लेकिन फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. पीतांबर कनौजिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद, डॉ. राजीव शुक्ल के साथ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. अभय गोयल की आईपी ड्यूटी होने से उनके कक्ष बंद थे।
ओपीडी में सिर्फ फिजिशियन डॉ. अमित यादव मौजूद थे। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। जो चिकित्सक ओपीडी में मौजूद थे, उनके कक्ष के बाहर लंबी लाइन में खड़े रहकर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ से मरीजों को इलाज के लिए करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। अस्पताल पहुंचे मरीज श्यामसुंदर ने बताया कि बुखार आ रहा है, एक घंटे से अधिक समय हो गया है। पर्चा लगा है लेकिन, डॉक्टर साहब के पास नंबर नहीं आया। मालती, माधुरी व नीलम भी जुकाम व खांसी से परेशान होकर अस्पताल पहुंची थी लेकिन, उपचार के लिए नंबर लगा कर इंतजार कर रही थीं। जोड़ों के दर्द से परेशान बुजुर्ग कल्पनाथ ने बताया कि भैय्या डॉक्टर है नहीं। अब लौट रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 992 मरीजों का पंजीकरण हुआ।

सभी मरीजों का हुआ उपचार
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में पांच डॉक्टरों के जाने से शुक्रवार को ओपीडी में उपचार में मरीजों को विलंब हुआ। मरीजों की भीड़ से एक घंटे अतिरिक्त ओपीडी का संचालन करना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। कोई भी मरीज बिना उपचार नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें