फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोज करें योग, शरीर रहेगा निरोग

Wed, 24 Sep 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बेनीपुर ​स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को बेनीपुर स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय सहित 18 अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें लोगों को निशुल्क परामर्श, औषधि वितरण, पंचकर्म व योग संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लोगों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने किया। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न आयुष कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने पंचकर्म, औषध निर्माण और औषधीय पौधों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने की अपील की। कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है।


अस्पताल के सीएमएस डॉ. मोहम्मद काशिफ ने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल के नोडल डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने आधुनिक चिकित्सा और आयुष चिकित्सा के समन्वय (इंटीग्रेटेड हेल्थ केयर) की आवश्यकता पर जोर दिया। मरीजों को जागरूक कर समय पर इलाज कराने की बात कही।
विज्ञापन



डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि आयुर्वेद की असली ताकत कोरोना काल में पूरी दुनिया ने देखी। महामारी के समय आयुष काढ़े, गिलोय, अश्वगंधा और योग-प्राणायाम ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. दीपेंद्रनाथ मलिक, डॉ. प्रियंका मलिक, डॉ. शिवचंद्र वर्मा, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें