फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समय से करें ओपीडी, मरीजों को अनावश्यक न करें रेफर

Thu, 22 Aug 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत देखने लिए दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची नोडल अफसर ने दूसरे दिन बुधवार को पीएचसी जायस व सीएचसी जगदीशपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर लखनऊ डॉ. वंदना वर्मा दौरे के दूसरे दिन पीएचसी जायस पहुंची। दवाओं के स्टॉक के साथ संचारी रोग व टीकाकरण कार्यक्रम की जांच की। इसके बाद नोडल अधिकारी सीएचसी जगदीशपुर पहुंची। जगदीशपुर में भर्ती मरीजों से उपचार की जानकारी लेने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत देखी।
डॉक्टरों से स्पष्ट कहा कि ओपीडी में समय से मौजूद रहे और अनावश्यक मरीजों को रेफर न करें। बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक नहीं मिली। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें