फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को न लिखें बाहर की दवाएं : प्रभारी मंत्री

Tue, 22 Oct 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में निर्माणाधीन कबड्डी व आधुनिक जिम हाॅल का निरीक्षण क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक दिवसीय दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को तहसील अमेठी स्थित सीएचसी, स्टेडियम, विद्यालय, गोशाला आदि का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाओं को बेहतर करने और सरकार की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखें।
विज्ञापन



जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद शर्मा सुबह करीब पौने 10 बजे अमेठी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, वार्ड, कर्मचारियों की उपस्थिति व दवाओं के स्टॉक को देखा। इस दौरान मंत्री ने दवा वितरण काउंटर पर दवा ले रहे मरीज आशीष कुमार से बात की। साथ ही दवा को भी स्वयं चेक किया। वहीं, मरीजों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से मरीजों के लिए दी गई बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी विभाग की है, जिसे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त है। चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखें। प्रयास करें कि कोई मरीज परेशान न हो, उसे बेहतर चिकित्सा मिले।
विज्ञापन



इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अमेठी में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन कबड्डी व आधुनिक जिम हाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के एक्सईएन को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया। बैडमिंटन हाल में मंत्री ने पांच से सात अक्तूबर तक हुई प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरी बार लगातार सिल्वर मेडल लाने वाले सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

अमेठी के रायपुर फुलवारी में संचालित कान्हा गोशाला में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गाय का पूजन कर गुड़ व फल खिलाए। कैटल कैचर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी मंत्री ने अमेठी के लोनियापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्रासन कराया। स्कूल में बच्चों से किताबें पढ़वाईं। कक्षा एक, दो व तीन के निपुण 20 बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, बीएसए संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।




18 हजार रुपये मानदेय दिलवाने की मांग
अमेठी। सीएचसी अमेठी पर प्रभारी मंत्री के आने की सूचना पर भारी संख्या में आशा बहुएं पहुंच गईं। उन्होंने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर बताया है कि कार्य के अनुसार सिर्फ उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलती है। जबकि उनसे विभाग के कई कार्य लिए जाते हैं। कोई निश्चित मानदेय नहीं मिलता है। आशा बहुओं ने 18 हजार रुपये मानदेय निर्धारित कराने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि आपकी बात सदन में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें